Delhi :गैंगस्टर कुलदीप उर्फ फज्जा एनकाउंटर में मारा गया, 'फिल्मी स्टाइल' में जीटीबी अस्पताल से हुआ था फरार Gangster Fajja Killed In Encounter : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक बड़ी कामयाबी मिली है उसने नामी गैंगस्टर कुलदीप उर्फ फज्जा को एक एनकाउंटर में मार गिराया है उसके सिर पर 2 लाख रुपये का इनाम था। मुख्य बातें। गैंगस्टर फज्जा को दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 14 के एक अपार्टमेंट में घेरकर मार गिराया गया है फज्जा को सरेंडर करने के लिए कहा गया लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी मुठभेड़ में घायल हुए फज्जा ने अस्पताल ले जाते-जाते दम तोड़ दिया राजधानी दिल्ली से संडे की सुबह बड़ी खबर सामने आई जब यहां के नामी गैंगस्टर को दिल्ली पुलिस ने एक एनकाउंटर (Delhi Police Encounter) में ढेर कर दिया, मारे गए गैंगस्टर का नाम कुलदीप उर्फ फज्जा (Kuldeep alias Fazza) है वो खासा नामी गैंगस्टर था उसके सिर पर 2 लाख का इनाम था। राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 14 के एक अपार्टमेंट में घेरकर मार गिराया गया है, बताया जा रहा है कि बीती रात लगभग 12 बजे के आसपास पुलिस को कुलदीप उर्फ फज्जा के रोहिणी...