Free Fire Game का मालिक कौन है ये किस देश का गेम हैं?

Free Fire, दुनिया का सबसे पॉपुलर मोबाइल रॉयल गेम. इस गेम को ऐसे तैयार किया गया है कि भारतीयों को प्रीमियम बैटल का अनुभव मिल सके. Garena का यह पहला सेल्फ-डेवलप्ड गेम उन खिलाड़ियों की जरूरतों को पूरा करेगा जो हाईली इमर्सिव सोशल बैटल रॉयल गेम खेलना चाहते थे. इसे मोबाइल फोन को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है.

Free Fire के यूजर्स प्रीमियम मोबाइल रॉयल को लगभग हरेक स्मार्टफोन मोबाइल पर खेल सकते हैं. इसका तेज़ गेमप्ले और छोटे मैप यूजर को एंगेज करते हैं और हर एक राउंड में अलग तरह का अनुभव देते हैं. फ्री फायर के सोशल और इंटरेक्टिव एलिमेंट्स, इसका यूनिकगिल्ड सिस्टम और इसकी अनूठी गिल्ड प्रणाली और कहानी, इस बात को पक्का करते हैं कि खिलाड़ी हमेशा अपने आसपास के लोगों के साथ एन्जॉय करते रहें.

Free Fire दुनिया का सबसे बड़ा और एंगेज्ड ग्लोबल खेल समुदाय है. पहली बार Free Fire वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाली Garena वर्ल्ड 2019 के 2 दिनी इवेंट में 2,70,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे. Free Fire वर्ल्ड कप को टोटल 27 मिलियन (2.7 करोड़) व्यू मिले थे. एक वक्त तो यूट्यूब पर वर्ल्ड कप को 1.1 मिलियन (11 लाख) लोग लाइव देख रहे थे. अभी हाल में ही हुए Free Fire Pro League Brazil 2019 को सिर्फ यूट्यूब पर 13 मिलियन (1.3 करोड़) लोगों ने देखा है. अगर आप फ्री फायर खेलना चाहते हैं तो pleystoreसे डाउनलोड कर सकते हैं.



इस गेम को Garena नाम की एक कंपनी ने बनाया है जिसकी बुनियाद साल 2009 में सिंगापुर में रखी गयी थी। Garena दो शब्द ग्लोबल और अरीना से मिलकर बना है। 2009 से लेकर अबतक यह कंपनी 30 से ज्यादा गेम बना चुकी है। जिनमें जो Arena of Valor, Headshot, Contra, Firefall, FIFA, League of Legends जैसे पॉपुलर गेम के नाम शामिल है।आपको बता दे कि फ्री फायर को बनाने वाली कंपनी Garena के फाउंडर Forrest Li है और इनके दिमाग में ही फ्री फायर गेम बनाने का विचार आया था। इस तरह इस गेम के मालिक Forrest Li हैं। वर्तमान समय में Forrest Li अपनी कंपनी Garena में बतौर चेयरमैन और CEO का पद संभाल रहे हैं।

इस कंपनी का पहला प्रोडक्ट Garena Plus था जो एक ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया प्लेटफार्म है। इस प्लेटफार्म में आप गेम खेलने के साथ अपने दोस्तों से बात कर सकते हैं। फ्री फायर गेम से पहले Garena ज्यादा लोकप्रिय नहीं था यह अपने लोकल गेम के लिए ही जाना जाता था लेकिन 2017 में फ्री फायर लांच करने के बाद Garena कंपनी को एक नई पहचान मिली है।

Free Fire Game किसने बनाया है

2017 के समय तक बैटल रोयाल PC पर काफी अधिक लोकप्रिय हो गए थे और उन्ही में सबसे पॉपुलर गेम PUBG था जिसे सभी गेमर्स पसंद करते थे। हालाकि उस समय मोबाइल पर कोई भी बैटल रोयाल गेम नहीं था। इसी को देखते हुए Garena कंपनी के फाउंडर Forrest Li ने मोबाइल डिवाइस के लिए बैटल रोयाल गेम बनाने का डिसीजन लिया।

Free Fire गेम का डेवलपमेंट 2017 के मध्य में शुरू हुआ। इस गेम को बनाने का काम गरीना की दो छोटी कंपनी 111dots Studio (Vietnam) और Omens Studios (Netherlands) को दिया गया। इसके कुछ महीनों बाद फ्री फायर का बीटा वर्जन रिलीज़ हुआ। अंत में 4 दिसम्बर 2017 को फ्री फायर को वर्ल्ड वाइड लांच कर दिया गया था।

हालाकि इससे पहले मोबाइल वर्जन के लिए फेमस बैटल रोयाल गेम PUBG लांच हो चुका था लेकिन इसी बीच फ्री फायर को भी काफी लोकप्रियता मिली। उस समय इन दोनों गेम्स ने मोबाइल में गेम खेलने का नजरिया ही बदल दिया था एक तरफ जहां PUBG काफी लोकप्रिय हुआ। वहीं फ्री फायर की लोकप्रियता को भी नकारा नहीं जा सकता है क्योंकि फ्री फायर लांच के दो महीने बाद 22 देशों में नंबर 1 गेम था।

Free Fire किस देश का गेम है

वर्तमान समय में Free Fire Game के वर्ल्डवाइड 450 मिलियन से भी ज्यादा रजिस्टर यूजर हैं। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते है कि इस गेम को कितनी लोकप्रियता हासिल है। बहुत से लोग इस गेम को बनाने वाले देश के बारे में जानना चाहते है। अगर आपने हमारी PUBG वाली पोस्ट पढ़ी है तो आपको भी पता होगा कि PUBG गेम को किस देश ने बनाया है। अगर नहीं पता तो बता दे कि PUBG को साउथ कोरिया में बनाया गया है।

वहीं Garena के Free Fire Game की बात करे तो इसे सिंगापुर में बनाया गया है। फ्री फायर को बनाने वाली कंपनी Garena सिंगापुर की ही एक कंपनी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फांसी देते समय जल्लाद कैदी के कान में क्या कहता है?

Verma Caste- और इनका इतिहास

Ram Full Form in Hindi : रैम क्या है