PUBG Mobile Lite 0.21.0 का ग्लोबल APK लिंक हुआ लाइव, जानें कैसे करें डाउनलोड

 PUBG MOBILE के भारत में बैन हुए 6 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। कंपनी अब भारतीय गेमर्स के लिए BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA लॉन्च करने जा रही है। वहीं, ग्लोबली PUBG MOBILE और PUBG MOBILE LITE के लिए लगातार नए अपडेट आ रहे हैं। PUBG MOBILE LITE के ग्लोबल वर्जन के लिए अपडेट वर्जन 0.21.0 रोल आउट हुआ है। इस अपडेट के लिए कंपनी ने APK लिंक रिलीज किया है।





PUBG Mobile के भारत में बैन हुए 6 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। कंपनी अब भारतीय गेमर्स के लिए Battlegrounds Mobile India लॉन्च करने जा रही है। वहीं, ग्लोबली PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite के लिए लगातार नए अपडेट आ रहे हैं। PUBG Mobile Lite के ग्लोबल वर्जन के लिए अपडेट वर्जन 0.21.0 रोल आउट हुआ है। इस अपडेट के लिए कंपनी ने APK लिंक रिलीज किया है 

बता दें कि PUBG Mobile Lite मेन गेम का लो एंड वर्जन है, जिसे बजट स्मार्टफोन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। PUBG Mobile Lite के 0.21.0 अपडेट को करीब एक महीने पहले ही रोल आउट किया गया था, जिसे Android यूजर्स Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। कंपनी ने अब इसके APK लिंक को अपने ऑफिशियल साइट पर रिलीज किया है। इसे यूजर्स ग्लोबली डाउनलोड कर सकते हैं और अपने गेम को पैच कर सकते हैं


इस तरह APK फाइल करें इंस्टॉल


सबसे पहले यूजर को PUBG Mobile Lite के ग्लोबल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां उन्हें गेम के 0.21.0 अपडेट का APK लिंक मिल जाएगा। लिंक पर क्लिक करके इसे डाउनलोड किया जा सकता है। PUBG Mobile Lite के इस लेटेस्ट APK लिंक की साइज 610MB है। अपडेट डाउनलोड करने से पहले ये ध्यान रहे कि Wi-Fi कनेक्शन के साथ स्मार्टफोन कनेक्ट किया हो। मोबाइल डेटा के जरिए इस फाइल को डाउनलोड करने में ज्यादा समय लग सकता है। साथ ही, फाइल की साइज ज्यादा होने के कारण डेली डेटा खत्म हो सकता है।

अपडेट डाउनलोड करने से पहले एक और बात का ध्यान रखना होगा। यूजर को अपने Android स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर “Install from Unknown Source” विकल्प को इनेबल करना होगा। इसके इनेबल होने के बाद ही यूजर गेम के लेटेस्ट अपडेट को स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर सकेंगे।

अपडेट इंस्टॉल होने के बाद प्लेयर PUBG Mobile Lite ऐप को ओपन करें और लॉग-इन करें।

नोट- ध्यान रहे भारतीय यूजर्स इसे डाउनलोड नहीं करें और न ही सर्वर एक्सेस करने की कोशिश करें।भारत में गेम पूरी तरह से बैन है। कोई भी प्लेयर अगर इस गेम को भारत में खेलना चाहते हैं तो उनके ऊपर कानूनी कारवाई भी हो सकती है।


किसी भी प्लेयर को अपडेट इंस्टॉल करते समय कोई भी Error मैसेज आता है तो वो APK फाइल को दोबारा डाउनलोड करके इंस्टॉल कर सकते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फांसी देते समय जल्लाद कैदी के कान में क्या कहता है?

Verma Caste- और इनका इतिहास

Ram Full Form in Hindi : रैम क्या है