BGMI के 1.9 अपडेट की रिलीज डेट क्या है?

 BGMI के 1.9 अपडेट की रिलीज डेट क्या है?


BGMI में समय-समय पर नए अपडेट्स आते रहते हैं। इससे गेम बेहतर होते जाता है और फैंस की रूचि बनी रहती है। BGMI के डेवलपर्स Krafton Inc अपडेट्स लाते हैं और इसमें साथ गेम में कुछ फीचर्स को जोड़ते हैं। साथ ही कुछ बदलाव भी देखने को मिलते हैं।पिछले कुछ अपडेट्स में नए फीचर्स, इवेंट्स, मोड्स, आयटम्स और अन्य चीज़ों को जोड़ा गया है। BGMI का अगला 1.9 अपडेट इस समय बीटा वर्जन में आ गया है। अभी आधिकारिक रूप से रिलीज डेट पता नहीं चली है लेकिन अपडेट को लेकर कुछ खबरें सामने आ रही है


1.9 अपडेट की एंड्रॉइड के लिए संभावित रिलीज डेट क्या है?

Battlegrounds Mobile India को भारत में जुलाई 2021 में रिलीज किया गया। इसके बाद से हर 8 हफ्ते के अंतराल में बड़ा अपडेट आता है। पूरे वर्ल्ड में मौजूद PUBG Mobile के वर्जन्स के अपडेट्स इसी समय आते हैं।


BGMI का अंतिम बड़ा अपडेट 1.8 जनवरी में लाया गया था और यह काफी सफल रहा। इस अपडेट के साथ नए मोड्स और इवेंट्स की शुरुआत देखने को मिली थी और कुछ इवेंट्स अभी भी जारी है। इस गेम के हर बड़े अपडेट के साथ नए सीजन की शुरुआत देखने को मिलती है। 8 हफ्तों में सीजन खत्म होता है।


C2S4 मंथ 8 का रॉयल पास 17 मार्च तक चलेगा और इसके बाद 18 मार्च को नए अपडेट की उम्मीद की जा सकती है। यह अपडेट 18 या 19 मार्च को एंड्रॉइड पर आ सकता है। कुछ यूट्यूबर्स ने 1.9 अपडेट में आने वाले फीचर्स के लीक्स बताए हैं। इस अपडेट में इन फीचर्स को जोड़ा जा सकता है:


  • Weapon Throw फीचर
  • Emergency Pickup
  • Self Revive Kit
  • ATV गाड़ी
  • Bicycle
  • Lynx AMR स्नाइपर राइफल
  • Anniversary मोड
  • C2S5 M9 रॉयल पास

मुख्य अपडेट के दौरान कुछ चीज़ों को जोड़ा जा सकता है वहीं इनमें से कुछ चीज़ें छूट सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आप अपनी वेबसाइट पर कम समय में अच्छे विजिटर कैसे ला सकते है ? आपके लिए यहाँ पर कुछ खास बाते

Aadhar Card Ko PAN Se Link Kaise Kare - How To Link Aadhar To PAN Card?

Full Form of URL in Hindi