BGMI का नया टूर्नामेंट BMOC इस महीने होगा सुरू

BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA OPEN CHALLENGE (BMOC): रजिस्ट्रेशन से लेकर मैच डिटेल तक, यहां मिलेगी BGMI के साल 2022 के पहले टूर्नामेंट के बारे में सारी जानकारी



क्राफ्टन ने BGMI प्लेयर्स के लिए साल 2022 का पहला टूर्नामेंट अनाउन्स कर दिया है। कंपनी ने बताया कि Battlegrounds Mobile India Open Challenge या BMOC के लिए रजिस्ट्रेशन सोमवार, 14 मार्च को खुलेंगे। खबर के मुताबिक, इस टूर्नामेंट में 75 लाख रुपये के इनाम दिए जाएंगे। आइए गेम के साल 2022 के पहले टूर्नामेंट के बारे में डिटेल में जानते हैं

Battlegrounds Mobile India Open Challenge (BMOC) के लिए रजिस्ट्रेशन 14 मार्च से शुरू होंगे। यहां रजिस्टर करने के लिए प्लेयर्स के पास कुछ अचीवमेंट होनी चाहिए। क्राफ्टन के मुताबिक, BMOC में सिर्फ वही प्लेयर्स रजिस्टर कर सकते हैं, जो प्लेटिनम टियर 5 पर हैं और जिनकी गेम प्रोफाइल लेवेल 25 या इसके ऊपर है।


BMOC के राउंड और मैच 

BMOC के पहले चरण में इन-गेम क्वालिफायर खेले जाएंगे। यहां से कुल 512 टीम पहले राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी।


पहले राउंड में ये 512 टीम आपस में भिड़ेंगी, जिनमें से 256 विजेता टीम दूसरे राउंड में पहुंचेंगी।


क्राफ्टन के मुताबिक, तीसरे राउंड के बाद असली खेल की शुरुआत होगी। यहां पहुंचने वाली 24 टीम BMPS Season 1 के लिए क्वालिफाई करेंगी। यहां पर इनका सामना इंवाइटेड टीम से होगा। ये सभी मैच BMOC का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन ग्रैंड प्राइज का रास्ता यहीं से होकर जाता है। BMPS Season 1 के ग्रैंड फाइनल में 2 करोड़ के इनाम के लिए लड़ाई होगी।


BGMI ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह भी बताया कि इस साल गेम में 4 टूर्नामेंट जोड़े जाएंगे। इनमें Battlegrounds Mobile India Open Challenge (BMOC), Battlegrounds Mobile Pro Series (BMPS) Season 1, Battlegrounds Mobile India Series (BGIS) और Battlegrounds Mobile India Pro Series (BMPS) Season 2 शामिल होंगे। इन सभी टूर्नामेंट का प्राइज मिलकर 6 करोड़ रुपये बनते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आप अपनी वेबसाइट पर कम समय में अच्छे विजिटर कैसे ला सकते है ? आपके लिए यहाँ पर कुछ खास बाते

Aadhar Card Ko PAN Se Link Kaise Kare - How To Link Aadhar To PAN Card?

Full Form of URL in Hindi