BGMI में आया Holi Dhamaka 1.9.0 update, अब सभी खिलाड़ीयो को मिलेंगे कई नए और धांसू फीचर्स

 BGMI में HOLI DHAMAKA UPDATE रिलीज किया गया है, जो कई नए फीचर्स के साथ आता है। इस नए अपडेट के साथ खिलाड़ी के लिए होली का मजा डबल हो जाएगा क्योंकि अब गेम में THEME MODE, RAINBOW PLAZA, CAMP जैसे बहुत सारे नए फीचर्स आ गए हैं।



BGMI खेलने वाले खिलाड़ी को क्राफ्टन ने होली का एक नया तोहफा दिया है। क्राफ्टन ने नया अपडेट रिलीज किया है, जो बहुत सारे नए फीचर्स के साथ आया है। ऐसे में खिलाड़ी के लिए अब होली का मजा डबल हो जाएगा। क्राफ्टन ने अपने इस अपडेट को होली धमाका के नाम से रिलीज किया है

BGMI के इस अपडेट को Holi Offers के रूप में पेश किया गया है, इसलिए इसका नाम BGMI Holi Dhamaka 1.9.0 update है। इस नए अपडेट के साथ इस गेम में एक नए थीम मोड समेत कई खास फीचर्स शामिल किए गए हैं। जो प्लेयर्स इस नए अपडेट को डाउनलोड करेंगे, उन्हें Wild Ambition set coupon का रिवॉर्ड मिलेगा, जिसका यूज वो अगले 7 दिनों तक कर पाएंगे। आइए हम आपको इस नए अपडेट के बारे में बताते हैं।


HOLI DHAMAKA THEME MODE

इस नए थीम मोड को Erangel और Livik मैप के रैंक्ड सेक्शन में पाया जा सकता है। इस नए मोड में Starting Island और Sky Island है, जो प्लेयर्स को प्लेन से कूदने के तुरंत बाद दिखाई देगा। स्काई आइलैंड पर, आपके कैरेक्टर का चेहरा एक प्यारे सर्कल में बदल जाएगा और आप द्वीप पर Hex Shop coins को लूट सकते हैं जिनका उपयोग जमीन पर किया जा सकता है। स्काई आइलैंड एक निश्चित अवधि के लिए उपलब्ध होगा, जिसके बाद आप जमीन पर उतरेंगे।


इनके साथ ही जब आप किसी दुश्मन से टकराते हैं तो आपके कैरेक्टर का सिर बढ़ता रहता है। हारने के बाद आपके चरित्र का सिर गुब्बारे की तरह फुल जाता है और आप हवा में ऊपर तैरते रहते हैं। सौभाग्य से, आपके टीम के साथी गोली चलाकर आपको बचा सकते हैं। यदि वे ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो आपका कैरेक्टर जमीन पर गिर जाएगा और पराजित हो जाएगा।


RAINBOW PLAZA AND CAMP

रेनबो प्लाजा और कैंप BGMI के एरंगेल मैप पर दिखाई देंगे। आप हथियारों, कवच और अन्य आइटम्स के साथ करैट्स बनाने के लिए इन स्थानों में आइटम्स पा सकते हैं। इनके अलावा, आप रेनबो प्लाजा और कैंप में एक नया वाहन पा सकते हैं, जो कि साइकिल है। साइकिल को बैकपैक के अंदर रखा जा सकता है और जब भी आप चाहें इसका इस्तेमाल कर सकते है। आप साइकिल चलाते समय गोली नहीं चला सकते और इसे नष्ट नहीं किया जा सकता।


PLAYGROUND

BGMI का नया प्लेग्राउंड अपडेट इस गेम को पहले से काफी बढ़िया बनाता है। इसमें जगह-जगह प्लेटफॉर्म मिलेंगे। ये प्लेटफॉर्म आपको मैप के चारों ओर तेजी से घूमने में मदद करेंगे। प्लेग्राउंड में एक नया Racing mini-game भी है, जहां आप अपने दोस्तों के साथ दौड़ में कंट्टीशन कर सकते हैं या आराम से सोलो ड्राइव कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत में BGMI का सबसे अच्छा खिलाड़ी कोन हैं?

Facebook Account Ko Viral Kaise Kare - How To Viral Facebook Account

Full Form of URL in Hindi