COD Mobile पर चढ़ा 'होली का रंग', फ्री में जीत स्केगे रिवार्ड

 COD MOBILE (CALL OF DUTY MOBILE) ने होली के खास मौके पर नया अपडेट रिलीज किया है। इस लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का यह अपडेट केवल भारतीय सर्वर के लिए लाया गया है। इसमें होली से संबंधित इन-गेम आइटम जोड़े गए हैं।

COD Mobile (Call of Duty Mobile) ने होली के खास मौके पर नया अपडेट रिलीज किया है। इस लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का यह अपडेट केवल भारतीय सर्वर के लिए लाया गया है। इसमें होली से संबंधित इन-गेम आइटम जोड़े गए हैं। इसके अलावा गेम के लिए होली स्पेशल नया इवेंट भी आयोजित किया जा रहा है। प्लेयर्स गेम में आयोजित होने वाले इस इवेंट के जरिए कई तरह के इन-गेम आइटम को प्राप्त कर सकेंगे

Call of Duty Mobile का यह होली स्पेशल इवेंट टाइम बाउंड है। होली वाला यह इन-गेम इवेंट 17 मार्च यानी आज से लेकर 9 अप्रैल के बीच आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा COD Mobile के लिए मोबाइल कम्युनिटी कप का भी आयोजन किया जा रहा है। यह इवेंट 19 मार्च 2022 से शुरू होगा


इस बेस लेवल टूर्नामेंट को बैटल रॉयल और मल्टीप्लेयर फॉर्मेट दोनों में खेला जाएगा। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने हर सप्ताह प्लेयर्स के लिए 7 हजार रुपये का प्राइज पूल भी रखा है। प्लेयर्स COD Mobile के इस अपकमिंग टूर्नामेंट के लिए रजिस्टर करा सकते हैं। इसके अलावा COD Mobile World Championship का आयोजन भी 31 मार्च 2022 से किया जाएगा।

COD MOBILE HOLI अपडेट में मिलने वाले रिवॉर्ड।

COD Mobile India Community के मेंबर इस इवेंट में होली बेस्ड मर्केंडाइनज को जीत सकेंगे। इस किट में पिचकारी, गुलाल पाउडर, CODM ब्रांडेड कपड़े आदि शामिल हैं। इन-गेम फेस्टिवल में कलर बंडल प्लेयर्स को 17 मार्च से 9 अप्रैल तक मिलेगा। प्लेयर इस बंडल को 80 CP (इन-गेम करेंसी) खरीदने पर प्राप्त कर सकेंगेे।

इस बंडल में स्काउट 2- गुलाल ऑपरेटर स्किन (Scout 2 - Gulal operator skin), थीम्ड बैकपेक (Themed backpack), स्टीकर (Sticker), स्प्रे (Spray), AK117 Gulal Skin, विंग सूट (Wingsuit), कॉलिंग कार्ड (Calling card) और पैराशूट नाइफ (Parachute knife) आदि मिलेंगे। इसके अलावा गेमर्स को Backpack 2 - Gulal और Thumper - Gulal फ्री में मिलेगा। प्लेयर्स यह इवेंट मल्टीप्लेयर मोड में 18 मार्च से 24 मार्च के बीच इस इवेंट में हिस्सा ले सकेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आप अपनी वेबसाइट पर कम समय में अच्छे विजिटर कैसे ला सकते है ? आपके लिए यहाँ पर कुछ खास बाते

Aadhar Card Ko PAN Se Link Kaise Kare - How To Link Aadhar To PAN Card?

Full Form of URL in Hindi