PUBG Esports क्या है और इसकी सुरुवात कब की गई।
PUBG Esports की सुरुवात कब की गई।
PUBG Esports की शुरुआत 2017 में एक चैरिटी टूर्नामेंट से हुई थी जिसकी 2 मिलियन से ज्यादा प्रतिलिपिययां बिकी।
इसके बाद ESL, NPL और अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई।
PUBG Esports कैसा Battlegrounds हैं
PlayerUnkown’s Battlegrounds एक ऐसा बैटल रॉयल गेम है जो Xbox One, प्ले स्टेशन 4 और मोबाइल जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। इसने मोबाइल गेमिंग के लिए चीज़ें पूरी तरह से बदल दी और अब ये Esports के लिए ध्वजवाहक बन चुका है। पिछले दो सालों में PUBG Mobile एक ऐसा गेम बन गया है जिसने कई सारे खिलाड़ियों को गौरवांवित कर दिया है। इस गेम के अबतक 600 मिलियन डाउनलोड्स हो चुके हैं और बिल्कुल नहीं लग रहा कि ये गेम अब कभी रुकने वाला है। 2019 में गरेना फ्री फायर के बाद PUBG Mobile सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गेम बना।
PUBG Mobile भी अन्य बैटल रॉयल्स की तरह ही है जहां 100 खिलाड़ी प्लेन से एक सुनसान आइलैंड पर उतरते हैं। इसके बाद खिलाड़ियों को मैप में मौजूद हथियारों और अन्य सामग्रियों की मदद से खुदका बचाव करना होता है। अंत तक बचे रहने वाला खिलाड़ी मुकाबला जीतता है और साथ ही उसे "चिकन डिनर" भी मिलता है। खिलाड़ी अकेले, डुओ या 4 लोगों की पूरी टीम के साथ खेल सकते हैं। इस गेम में पिस्टल्स से लेकर स्नाइपर्स तक कई प्रकार के हथियार है। बंदूकों के अलावा यहां अलग-अलग ग्रेनेड्स भी है जिन्हें अलग-अलग परिस्थितियों में उपयोग किया जा सकता है।
PUBG Esports PMCO
PUBG Mobile Esports में लगातार उन्नति हो रही है और कई सारी प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है। 2019 में गेम की सबसे बड़ी प्रतियोगिता आयोजित हुई थी जिसका नाम PMCO था। PMCO को दो अलग-अलग भागों में बांटा गया था। स्प्रिंग स्प्लिट और फॉल स्पिलट, दोनों को ही 2019 में बड़ी सफलता मिली थी। स्प्रिंग स्प्लिट का पुरस्कार 400,000 US डॉलर्स था वहीं फॉल स्प्लिट का पुरस्कार 500,000 US डॉलर्स था। 2020 में भी PMCO स्प्रिंग स्प्लिट की वापसी की घोषणा हो चुकी है।इसके अलावा PMAS, PEC और PMSC जैसी बड़ी प्रतियोगिताएं भी आयोजित होती है। छोटे स्तर पर भी प्रतियोगिताएं आयोजित होती है जो खिलाड़ियों को टूर्नामेंट का अनुभव देती है। हाल ही में माफिया कप, थग इनविटेशनल और विलेजर Esports इनविटेशनल जैसे छोटे टूर्नामेंट आयोजित किए गए थे।
PUBG ने Esports को फैलाने में काफी बड़ा किरदार निभाया था। PUBG Mobile के खिलाड़ियों को अच्छे पैसे मिलते हैं और किसी अन्य जॉब की तरह ही यहां भी खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किये जाते हैं। पिछले कुछ समय में Fnatic, Faze Clan और Cloud 9 जैसी बड़ी संस्थाएं भी PUBG Mobile से जुड़ गई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks for Commneting..🤗