नाक में दर्द के घरेलू उपचार

 सर्दी-जुकाम या फिर वायरल संक्रमण के चलते नाक में दर्द की समस्या हो सकती है. इसके अलावा, नेसल कैविटी के अंदर की समस्याओं के कारण भी नाक में दर्द हो सकता है. साथ ही चेहरे पर सेंसेशन को नियंत्रित करने वाली एक या एक से अधिक नसों में होने वाली समस्या के कारण भी ये परेशानी हो सकती है. नाक में दर्द होने के कारणों के आधार पर इसका इलाज किया जाता है.

1. नाक दर्द में फायदेमंद घरेलू नुस्खे

  •  गर्म या ठंडी सिकाई
  • चिकन सूप
  • भाप लें
  • प्रदूषण से बचें
  • अदरक की चाय
  • हल्दी
  •  हर्बल चाय
  • नियमित वर्कआउट
नाक दर्द में फायदेमंद घरेलू नुस्खे
सामान्य कारणों से नाक में दर्द होने पर घरेलू उपचार जैसे- बर्फ से सिकाई, तरल पदार्थों का सेवन व स्टीम इत्यादि का इस्तेमाल किया जा सकता है.आइए, नाक दर्द के घरेलू उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं


गर्म या ठंडी सिकाई
नाक में दर्द होने पर गर्म या ठंडी सिकाई करने से आराम मिलता है.ठंडी सिकाई करने के लिए एक सूती कपड़ा लें.अब इसमें 2-3 बर्फ के टुकड़े डालकर नाक की सिकाई करें.वहीं, गर्म सिकाई के लिए 1 बर्तन में गर्म पानी लें.अब इसमें सूती कपड़ा डालें और फिर पानी को निचोड़ लें.इसके बाद इससे नाक की सिंकाई करें.करीब 30 सेकंड तक ठंडी या गर्म सिकाई करने से काफी आराम मिलता है.इस प्रक्रिया को दिन में 2-3 बार दोहरा सकते हैं.

चिकन सूप
साइनस की वजह से नाक में दर्द होने पर चिकन सूप का सेवन करना लाभकारी हो सकता है.रिसर्च के मुताबिक, चिकन सूप के सेवन से साइनस कंजेशन और सर्दी की वजह से होने वाली सूजन की परेशानी कम हो सकती है.

इसके अलावा, सूप में मौजूद अवयवों में एंटीऑक्सीडेंट और इंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, जो साइनस की परेशानियों को दूर करने में फायदेमंद हो सकते हैं.ऐसे में चिकन का सूप नाक दर्द की परेशानी से राहत दिलाने में लाभकारी है.

भाप लें
नाक में दर्द होने पर भाप या स्टीम लेने से आराम मिलता है.भाप लेने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गर्म पानी लें.अब एक बड़े से तौलिये से अपने सिर को ढककर भाप लें.इससे काफी आराम मिलेगा.

भाप लेने के लिए गर्म पानी में मेन्थॉल, कपूर या नीलगिरी का तेल भी मिलाया जा सकता है, जिससे नाक में होने वाली सूजन की परेशानी से राहत मिल सकती है.इसके अलावा, स्टीमर से भी स्टीम की जा सकती है.यह ऑनलाइन या मार्केट में आसानी से उपलब्ध है.

प्रदूषण से बचें
प्रदूषण की वजह से नाक के अंदर जलन व सूजन की परेशानी होती है.ऐसे में नाक के दर्द से बचाव के लिए प्रदूषण से नाक को बचाकर रखें.इस तरह की चीजें नाक के दर्द को बढ़ा सकती हैं.

अदरक की चाय
नाक दर्द या साइनस की दर्द से राहत पाने के लिए अदरक का सेवन लाभकारी हो सकता है.इसमें मौजूद नैचुरल यौगिक नाक दर्द से राहत दिला सकते हैं.इसके अलावा, अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो शरीर के सूजन को कम करने में मदद कर सकता है.

अदरक में एंटीहिस्टामाइन जैसे अन्य यौगिक भी पाए जाते हैं, जो एलर्जी को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.ऐसे में नाक दर्द की परेशानी होने पर अदरक की चाय का सेवन फायदेमंद हो सकता है.

हल्दी
हल्दी एक प्राकृतिक मसाला है, जिसके इस्तेमाल से साइनोसाइटिस जैसी परेशानी को कम किया जा सकता है.अदरक में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो नाक में दर्द और साइनस की परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकते हैं.

दरअसल, हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक होता है, जिसका इस्तेमाल शरीर की कई परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है.नाक में दर्द की परेशानी होने पर गर्म पानी में थोड़ी-सी हल्दी मिलाएं.अब इस पानी से गरारे करें.इस पानी का सेवन भी किया जा सकता है, इससे नाक के दर्द से काफी राहत मिल सकती है.

हर्बल चाय
नाक में दर्द होने पर हर्बल टी का सेवन लाभकारी होता है.हर्बल टी में तुलसी, पुदीना और अदरक जैसी जड़ी-बूटियों का मिश्रण होता है, जिसके भाप से साइनस से होने वाली बलगम की परेशानी दूर हो सकती है.साथ ही नाक के दर्द व सूजन से आराम मिल सकता है.


नियमित वर्कआउट
नियमित रूप से वर्कआउट करने से इम्यून सिस्टम को बढ़ावा मिलता है, जिससे साइनस के संक्रमण को रोकने में मदद मिल सकती है.ऐसे में नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से साइनस की वजह से नाक में होने वाले दर्द से आराम मिल सकता है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आप अपनी वेबसाइट पर कम समय में अच्छे विजिटर कैसे ला सकते है ? आपके लिए यहाँ पर कुछ खास बाते

Aadhar Card Ko PAN Se Link Kaise Kare - How To Link Aadhar To PAN Card?

Full Form of URL in Hindi