गर्मी में जुकाम के घरेलू उपाय
गर्मी में जुकाम के घरेलू उपाय
गर्मी के मौसम में कफ-कोल्ड होना, सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है कि भीषण गर्मी में भी सर्दी-जुकाम हो सकती है. इसके लक्षणों को पहचानकर इन घरेलू उपायों से पाएं समर कोल्ड से छुटकारा.
गर्मी के मौसम में कफ-कोल्ड होना, सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है कि भीषण गर्मी में भी सर्दी-जुकाम की समस्या से कुछ लोग परेशान रहते हैं. हालांकि, यह कॉमन समस्या है, जो सर्द-गर्म लगने से हो जाती है. समर कोल्ड (Summer cold) एन्टरोवायरस (Enteroviruses) के कारण होता है. यह संक्रमित व्यक्ति, वस्तु के संपर्क में आने से फैलता है. समर कोल्ड के लक्षणों की बात करें तो इसमें छींक आती हैं, नाक बहना या बंद नाक, खांसी होना, गले में खराश, सीने और गले में जकड़न आदि की समस्या हो सकती है. यदि तेज बुखार, रैशेज नजर आए तो डॉक्टर से दिखाना चाहिए. कुछ घरेलू उपायों से आप समर कोल्ड या सर्दी में होने वाली खांसी-जुकाम (Home Remedies For Summer Cold) की समस्या से राहत पा सकते हैं.
घरेलू उपचार
- गर्मी में यदि आपको सर्दी लगने की समस्या होती है, तो आप सलाइन स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक कप पानी में चुटकी भर बेकिंग सोडा, एक चम्मच समुद्री नमक, सलाइन स्प्रे बॉटल की जरूरत पड़ेगी. पानी को गर्म कर लें. स्प्रे बॉटल में पानी, नमक, सोडा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. इसे नाक के अंदर (Nostrils) सावधानीपूर्वक स्प्रे करें, ताकि बंद नासिका मार्ग खुल जाए. जमी हुई बलगम इससे आसानी से निकल जाती है.
- सेब का सिरका भी समर कोल्ड दूर करने का बेहतरीन घरेलू इलाज है. एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका मिलाएं. इस पानी को दिन में दो गिलास पीने से सर्दी-जुकाम के कारण जमी बगलम खत्म हो जाती है. सेब के सिरके वाला पानी शरीर में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस को खत्म करने में कारगर होता है.
- समर कोल्ड से बचने के लिए जितना हो सके विटामिन सी से भरपूर फलों, विटामिन सी टैबलेट्स आदि का सेवन करें. विटामिन सी वायरल इंफेक्शन के प्रति इम्यून रिस्पॉन्स को बढ़ावा देता है, जिससे बैक्टीरिया, वायरस का नाश हो जाता है.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks for Commneting..🤗